कोरबा शहर का ज़िक्र प्राचीन इतिहास में चन्द्रगुप्त मौर्य के ज़माने से मिलते आ रहा है | कोरबा के पाली में बना हुआ शंकर मंदिर दसवी शताब्दी में बना था | कोरबा शहर अपने कोयले के भंडार के लिए बेहद ख्याति प्राप्त है | इस वजह से यहाँ कई बिजली के उद्योग हैं और देश के हर कोने के लोग यहाँ बसते हैं | पुरे जिले की आबादी 12 लाख है और शहर की आबादी 3.5 लाख लगभग |